॥ श्री स्वामिनारायणो विजयते ॥
परब्रह्म पुरुषोत्तम
भगवान श्रीस्वामिनारायण के
॥ वचनामृत ॥
ग्रंथ महिमा
‘वचनामृत’ पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान श्री स्वामिनारायण की परावाणी है। पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान स्वामिनारायण की इस परावाणी को उनके चार विद्वान संतों - गोपालानंद स्वामी, मुक्तानंद स्वामी, नित्यानंद स्वामी और शुकानंद स्वामी ने भगवान स्वामिनारायण से प्रमाणित करवाकर वचनामृत के रूप में प्रदान कर महान उपकार किया है। श्रीहरि दिन या रात जब भी बातें करते, वे संत उसे लिख लेते थे। इसमें स्थान, तिथि, समय, श्रीहरि का पहनावा, प्रश्नोत्तर में सम्मिलित व्यक्ति आदि ऐतिहासिक प्रामाणिकता का प्रत्यक्ष नमूना यह ‘वचनामृत’ ग्रंथ है।
‘वचनामृत’ का मुख्य प्रतिपादित विषय अध्यात्मज्ञान है। इसमें धर्म, ज्ञान, वैराग्य और भक्ति – अर्थात् एकांतिक धर्म का सुंदर निरूपण है। इसके साथ ही कर्ता, साकार, सर्वोपरि और प्रकट भगवत्स्वरूप के माहात्म्यज्ञान के साथ निश्चय की महत्ता, इसी देह में अक्षरधाम के परम सुख की प्राप्ति, उसमें आने वाले विघ्नों की पहचान, जीवों के आत्यंतिक कल्याण के लिए भगवान या भगवान के अखंड धारक परम एकांतिक संत की आवश्यकता, अक्षरधाम के सिवाय अन्य सभी लोक और उनके वैभव आदि का नाशवंतपना, पंचविषयों की तुच्छता, दोषरहित होने और मायापर होने के लिए अक्षरब्रह्मस्वरूप संत की अनिवार्यता आदि अनगिनत विषयों पर परब्रह्म पुरुषोत्तम नारायण के श्रीमुख का अमृत बरसा है।
Continue reading...UPDATES
June 30, 2026: Added 2 options for paragraph styles: 1) Reader-friendly - long paragraphs broken up to match the English translation, and 2) Traditional - as published in the respective texts.
June 5, 2026: Major improvement in UI. Of all the sites, the Vachanamrut site contains the most amount of data, including histories, nirupans, prasangs, audios, biographies, prologues, glossaries, appendices, etc. Upgrading to a new design was a massive task. The Vachanamrut pages have been decluttered with tabbed view for supplemental info. Biographies are now shown as popups for uninterrupeted reading. Sidy-by-side language view has been improved. And many other improvements.
May 1, 2026: Greatly improved site’s own search feature with snippet previews.
Sept 8, 2024: Added today’s Vachanamrut based on tithi date.
Show more updates...